संबिधान दिवस पर उसकी रक्षा की ली शपथ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी को संविधान की शपथ दिलायी| इसके साथ ही सभी को कानून का पालन करनें की सलाह दी| इसके साथ ही जिले भर में कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया|
आवास विकास स्थित सपा  के जिला कार्यालय पर जिला महासचिव मन्दीप यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| सपा महासचिव नें कहा कि जब से देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारें बनी है, लगातार संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है, संवैधानिक संस्थाएं सरकार के सामने असहाय बनी हुई है। समाजवादी पार्टी भारत के संविधान में सच्ची निष्ठा और श्रद्धा रखती है, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद में आस्था रखती है। सपा नेताओं नें संबिधान रक्षा की शपथ ली| जहान सिंह,  अरविंद यादव, हरिओम दयाल, शशांक सक्सेना, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, छात्र सभा जिला अध्यक्ष अनिल पाल, आशुतोष दीक्षित आदि रहे|  कलेक्ट्रेट सभागार में भी डीएम नें एडीएम सुभाष प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव आदि अधिकारियों और कर्मचारियों को संबिधान की रक्षा की शपथ दिलायी|
संबिधान दिवस के बारे में-
आजाद भारत के इतिहास में 26 नवंबर का दिन बहुत खास है। हम सब जानते है कि 26 नवंबर संविधान दिवस है। भारत ने औपचारिक रूप से 26 नवंबर 1949 को ही संविधान को अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इस कारण प्रत्येक साल हम 26 नवंबर को सविधान दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। हमारा संविधान दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में सबसे अच्छा कहा जा सकता है। यह समानता और स्वतंत्रता का समान अधिकार देता है। यह सब इसकी प्रस्तावना में ही स्पष्ट है।