रोजगार परक होगी देश की राष्ट्रीय शिक्षा नीति

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा की शिक्षा में सुधार के लिए केंद्र की मोदी सरकार की नीति साफ है| राष्ट्रीय शिक्षा नीति रोजगार परक होगी|
भाजपा के जिला कार्यालय आवास विकास में केन्द्रीय राज्य मंत्री नें कहा कि आगामी विधान सभा के चुनाव को लेकर कार्यकर्ता व मतदाता उत्साही है| योगी सरकार नें हर क्षेत्र के लोगों को योजनायें दी है| यूपी अब बीमारू नही बल्कि उत्तम प्रदेश की श्रेणी में है| यूपी की कानून व्यवस्था को भी उन्होंने बेहतर बताया| पहले यूपी में फैक्ट्री लोग नही लगाते थे लेकिन अब माफिया प्रदेश छोड़कर भाग रहें है तो उद्योगपति अपनी फैक्ट्री भी यूपी में लगा रहें है| उन्होंने कहा की किसी धर्म या जाति की भाजपा पक्षधर नही हैं| आज का युवा विकास पर आगे बढता है| उन्होंने योगी सरकार की तारीफ में कशीदे पढ़ते हुए कहा कि आज यूपी की सड़कें बेहतर है| दो दिन पूर्व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया गया|
उन्होने कहा की सपा आज एक्सप्रेस-वे को अपना बता रही है जब उनको मौका मिला तब उन्होंने किया नही| कहा कि बीजेपी का उद्देश्य देश का विकास लेकिन सपा का उद्देश्य केबल एक ही परिवार का विकास है| केन्द्रीय मंत्री ने कहा की 34 वर्षीय के बाद पीएम मोदी की सोच के परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय शिक्षा नीति निकल कर आयी है| अब रटंत शिक्षा नही बल्कि रोजगार परक शिक्षा के ढाँचे को तैयार किया जा रहा है| सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक नागेन्द्र सिंह, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, विमल कटियार, विजय गुप्ता आदि रहे |