संगठन की समीक्षा करेंगे सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दावेदारों पर होगी नजर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा आगामी विधान सभा चुनाव के महायुद्ध के लिए सपा की साइकिल सेना को तैयार करनें के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे| जिसके चलते वह संगठन की समीक्षा बैठक कर दावेदारों की नब्ज भी टटोलेंगें|
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नजर आगामी विधान सभा चुनाव के लिए मजबूत दावेदारों पर होगी| जिसकी रिपोर्ट पर आलाकमान को सौपेंगे| वह विधानसभावार कमेटी, सेक्टर, ब्लाक व बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ संगठन की समीक्षा करेंगे| उनके साथ युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव भी होंगे| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आनें की खबर पर दावेदारों नें आवास विकास के एक होटल में उनसे भेट की| सभी दावेदार अपने-अपने तरह से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सामने पेश हुए|