भाईदूज खिलानें जा रही बाइक सबार महिला की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कम्पिल संवाददाता) पति के साथ बाइक से भाईदूज पर मायके जा रही महिला की कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गयी| परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे लेकिन चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|
जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा चिरोला निवासी 34 वर्षीय अल्का देवी पत्नी रनछोड अपने घर से पति के साथ बाइक पर सबार होकर अलीपुर मायके जा रहीं थी| तभी थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम सबितापुर मोड़ के निकट एक कार सबार नें बाइक सबार दम्पत्ति के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे अल्का गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं| उसे ईएमटी निखिल कुमार नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ ईएमओ डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी नें अल्का को मृत घोषित कर दिया | परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, पति गंभीर
मार्ग दुर्घटना में बाइक सबार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गये| जिसके चलते घायल महिला 36 वर्षीय शाशिकला पत्नी दिनेश कुमार निवासी अकबरपुर कोट अलीगंज एटा के साथ ही उनके पति दिनेश भी घायल हो गये| दिनेश नें ही पत्नी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| लोहिया में शशिकला को मृत घोषित कर दिया गया|