रंगोली और दीपों के संग भरे खुशियों के रंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कानपुर रोड़ याकूतगंज फतेहगढ़ स्थित एसबी पब्लिक स्कूल दीपावली के अवसर पर रंगोली रचना कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे छात्र-छात्राओं नें अपने हुनर के सांचे से कलाकारी के रंग रंगोली में भरे|
रंगोली रचना प्रतियोगिता में छात्रों के छ: वर्गों में से प्रत्येक में विभिन्य-विभिन्य कलाकृतियों के रंग भरे गये| निर्णायकों का कार्य कौशलेन्द्र, मोहित कुमार व द्रष्टि ने निभायी|  छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर को दीप आकृति की रंगोली बनाकर भिन्न-भिन्न रंगों से सजाया गया। छात्राओं नें संदेश दिया की शुद्ध तेल की बाती के दीपक अधिकाधिक जलायें और कहा कि यह पर्यावरण के लिए हितकारी है। पटाखे न चलाएं यह ध्वनि प्रदूषण तो करते ही हैं, उसके साथ-साथ बहुत ही खतरनाक भी होते हैं। रंगोली रचना में नुजरत समूह नें प्रथम, निशा समूह ने द्वितीय, मुस्कान समूह की छात्राओं नें तृतीय स्थान पाया|  विद्यालय के संस्थापक अजय सिंह यादव और उनकी धर्मपत्नी शर्मिष्ठा यादव नें हवन-पूजन किया| विद्यालय के चेयरमैंन विवेक यादव, स्नेहा यादव, प्रधानाचार्य नरेश चन्द्र माथुर रहे|