भाजपा का बूथ विजय अभियान से विधानसभा विजय अभियान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों,मंडल महामंत्री एवं मतदाता प्रमुखों की संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया|
बैठक में पंहुचे जिला संगठन प्रभारी विधान परिषद सदस्य डॉ० अरुण पाठक ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव तक प्रांतीय नेतृत्व में 100 दिन 100 कार्यक्रमों की योजना बनाई है| जिसके पहले चरण में विभिन्न कार्यक्रमों को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर संपूर्ण करना होगा। जिला प्रभारी ने बताया 29 अक्टूबर से सदस्यता अभियान चलेगा, जिसकी शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की जाएगी। सदस्यता कार्यक्रम अभियान जनपद के सभी शक्ति केंद्रों पर आयोजित होंगे|  जिसमें वर्चुअल संवाद के माध्यम से सभी बूथ अध्यक्ष बूथ समिति व बूथ के प्रमुख कार्यकर्ता जुड़ेंगे। सभी कार्यकर्ता मिस कॉल कराकर नए सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। 30 व 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर से विधानसभा स्तर पर शिविर लगाकर सार्वजनिक स्थानों पर सदस्यता अभियान चलेगा| जिसमें जनप्रतिनिधियों  की सहभागिता होगी। इस शिविर में प्रत्येक कार्यकर्ता 50-50 सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता यूट्यूब लाइव एवं फेसबुक लाइव कार्यक्रम से जुड़ेंगे। 2 नवंबर से नए मतदाता बनाने का अभियान पूरे जनपद में चलाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता अनिवार्य है। हर बूथ पर प्रत्येक कार्यकर्ता को 50-50 वोट बनाने का कार्य करना होगा। बूथ विजय अभियान से विधानसभा विजय अभियान को सफल बनाना होगा। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान चलेगा एक पन्ने पर अधिकतम 60 मतदाता होते हैं इन 60 मतदाताओं में एक पन्ना प्रमुख बनेगा। सभी कार्यकर्ता संकल्पबद्ध होकर 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के लिए इन सभी अभियानों से जुड़ेंगे। समस्त विपक्षी दलों के पास प्रदेश के विकास के लिए ना कोई नीति है और ना ही कोई नीयत है। भाजपा सरकार ही प्रदेश का सर्वांगीण विकास करने में सक्षम है इसलिए कार्यकर्ता हर मुद्दे पर विपक्षी दलों को जवाब देने के लिए तैयार रहें।
सांसद मुकेश राजपूत ने कार्यकर्ताओं से 2022 विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी के साथ जुटनें  के निर्देश दिये|  उन्होंने कहा इस चुनाव में विपक्ष जनता को भ्रमित और भयभीत करने का कार्य कर रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता सपा व बसपा के कुशासन को भली-भांति जानती है। योगी सरकार की लोकप्रियता के आगे सारे विपक्षी दल बेदम नजर आ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता नें भी विचार रखे| बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील रावत ने किया।
इस अवसर पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री फतेह चंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ० प्रभात अवस्थी, विमल कटियार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा,नगर अध्यक्ष विकास पांडेय,  शिवांग रस्तोगी आदि रहे|