नवागंतुक डीएम संजय सिंह नें ग्रहण किया चार्ज

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को नवागंतुक जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें कार्यभार ग्रहण कर लिया| उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ही कार्य किए जायेंगे| सरकार की योजनाओं को आम जन तक पंहुचाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी|
बीते दिन डीएम मानवेन्द्र सिंह का तबादला बरेली होनें के बाद जिले में आये नवागंतुक जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें कोषाध्यक्ष के डबल लाक में जाकर चार्ज ग्रहण किया| इसके बाद उन्होंने अपने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में कहा कि आम जन को समस्याओं को निजात दिलाया जायेगा| फरियादियों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे| सभी अधिकारी समय से अपने कार्यालय पर बैठे| भूमि घोटालों के बारे में भी जो कार्यवाही होगी वह की जायेगी| लाइसेंस बनाने के सबाल पर फिलहाल चुप्पी साध गये| बोले देखकर ही बता पाऊंगा |