गरीबों, शोषितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए जीवन पर लड़े डॉ० लोहिया

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा ने समाजवादी राजनेता डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी राजनेता डॉ राम मनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
मंगलवार को आयोजित हुये डॉ० लोहिया के गोष्ठी कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया| उसके बाद वक्ताओं नें अपने विचार रखे| कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया के बताए रास्ते पर चलकर ही देश का संपूर्ण विकास किया जा सकता है। देश में बढ़ते अंसतोष एवं गुलामी की मार तथा असमानता ने राम मनोहर लोहिया के दिल दिमाग को झकझोर कर रख दिया है। इससे वह गुलामी व असमानता के खिलाफ आंदोलन के लिए वह मुखर हो गए। देश की नौजवान पीढ़ी का यह दायित्व है कि वह डॉ. राम मनोहर लोहिया के जीवन के आदर्शों को ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के रास्ते पर चलकर की समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने गरीबों, शोषितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने में उन्होंने अहम योगदान दिया। कई बार उन्हें जेल भी भेजा गया। गोवा मुक्ति आंदोलन भी डॉ. राम मनोहर लोहिया की देन थी। फर्रुखाबाद से कांग्रेस की लहर में जीतकर इतिहास रचा था|
इस दौरान जिला महासचिव मंदीप यादव, नि. महानगर अध्यक्ष विजय यादव, सयुस नि. राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, महेंद्र सिंह कटियार, पूर्व जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर, सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, राघव दत्त मिश्रा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना, बंटी यादव आदि रहे| संचालन रजत क्रांतिकारी नें किया|