लोकार्पण के चंद घंटे बाद गौशाला से निकल भागे एक सैकड़ा गौवंश

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सुविधाएँ

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिन ही जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह  नें 44 लाख रूपये की लागत से बनी गौशाला का लोकार्पण किया था| जिसमें से बीती रात ही तकरीबन एक सैकड़ा गौवंश निकल कर भाग गये| जो बचे है वह भूंख से व्याकुल है| सम्बन्धित विभाग अभी तक उनके लिए चारे और दानें की व्यवस्था नही कर सका है|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम खंडौली में गौशाला का निर्माण क्षेत्र पंचायत से कराया गया है| जिसमे लगभग तीन सैकड़ा गायों और गौवंशों की व्यवस्था की गयी है| बीती रात तकरीबन एक सैकड़ा गायें तार तोड़कर निकल भागीं| बची हुई गायें भूख से व्याकुल दिखीं| मौके पर चरही में केबल सूखा भूसा नजर आया| सूखे भूसे और पानी के सहारे कैद गायों के लिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश जिलाधिकारी नें दिये थे| रात में भी बिजली की कोई व्यवस्था नही है|
गायों के लिए हरे चारे के लिए 18 बीघा भूमि दी गयी थी| उसमे 6 बीघा में ही हरा चारा बोया गया| वह भी अनदेखी के चलते सूखा गया| गौशाला में बने पानी के गड्ढे में एक गाय भी गिरकर जख्मी हो गई, जिसे ग्रामीणों नें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला| एडीओ पंचायत अजीत पाठक नें हालात का जायजा लिया| सहायक विकास अधिकारी अजीत पाठक नें बताया कि कि प्रधानों से भूसा हरा चारा दाना की मांग की गई है जल्दी व्यवस्था में सुधार किया जाएगा|