पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम कड़क्का में नारी सुरक्षा अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-3 में रविवार को शासन व सरकार के निर्देशों के तहत चौपाल लगाकार महिलाओं को जागरूक किया गया।
कड़क्का के प्राथमिक विद्यालय में महिला उपनिरीक्षक रक्षा सिंह, महिला पुलिस अधिकारी सोनी व प्रियंका नें महिलाओं को उनके अधिकार और सरकार की नीतियों से अवगत कराया| दारोगा रक्षा सिंह नें महिलाओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं, बच्चियों को जागरूक किया। सार्वजनिक स्थलों चौराहा, बाजार, कालेज, कोचिग संस्थान असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणी की घटनाओं को रोकने के लिये जागरूक किया गया। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित सेवाएं यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी काप एप 181, महिला हेल्प लाइन 1076, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1098, चाइल्ड हेल्प लाइन 102 ,स्वास्थ्य सेवा 108 ,एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई । महिला बीट पुलिस अधिकारी ने महिलाओं, बालिकाओं की समस्याओं को सुना गया। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम आदि रहे|