पटेल के बलिदान को बचाने के लिए भाजपा का खात्मा जरूरी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)समाजवादी पार्टी की किसान नौजवान पटेल यात्रा को लेकर मंगलवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल विधान सभा भोजपुर के जहानगंज पंहुचे| जहाँ उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का त्याग और बलिदान बचानें के लिए लोकतंत्र से भाजपा का खात्मा जरूरी है| बीजेपी सरकार झूठ बोलनें से बाज नही आ रही|
कार्यक्रम में पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी व विधान सभा भोजपुर के प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी नें उनका भव्य स्वागत किया| इस दौरान सफल कार्यक्रम के लिए प्रदेश अध्यक्ष नें आयोजक राशिद व अरशद जमाल की पीठ ठोंकी| उन्होंने कहा कि उन्होंने दावा किया कि 2022 के चुनाव में सपा 1977 जैसा परिवर्तन का माहौल लाएगी। भाजपा सरकार में हर तबका परेशान है। किसान और नौजवान सब बेहाल हैं। किसान खाद और बीज के लिए तड़प रहा है तो नौजवान रोजगार की तलाश में दर दर की ठोकरें खा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022  विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्राणप्रण से जुट जाने का आह्वान किया।
राशिद जमाल, अरशद जमाल सिद्दीकी व पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी नें उन्हें गदा भेंट की और फुल मालाओं से स्वागत किया| कार्यक्रम में विलम्ब होनें के बाद भी भीड़  कुर्सियों से नही हटी| कार्यक्रम देखकर प्रदेश अध्यक्ष गदगद दिखे|  सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, उर्मिला राजपूत, डॉ० जितेन्द्र यादव, अमित यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव, तहसीन सिद्दीकी आदि रहे|