गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर तहसील में गरजी भाकियू

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गंगा एक्सप्रेस-वे की मांग को लेकर भाकियू नें तहसील में धरना प्रदर्शन कर सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा|
मंगलवार को तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के पदाधिकारियों नें धरना प्रदर्शन किया|
धरने में समाजसेवी मोहन अग्रवाल भी  शामिल  हुए| उन्होंनें कहा कि जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे ना लाकर फर्रुखाबाद के साथ धोखा किया गया| गंगा हमारी आस्था का प्रतीक है| लिहाजा गंगा एक्सप्रेस-वे गंगा के किनारे से निकाला जाए जिससे आनें वाली बाढ से भी निजात मिलेगी| इसके साथ ही भाकियू नें आबारा जानबरों का मुद्दा उठाया|  भाकियू नें जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमृतपुर प्रीती तिवारी को सौंपा|  धरनें की अध्यक्षता लालाराम और संचालन विनोद अग्निहोत्री नें किया| मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, भईयन मिश्रा,हरिहर वर्मा, लक्ष्मी शंकर, तहसील अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी, विश्वनाथ, संजीव सिंह, कोमल पांडेय, आदित्य मिश्रा, दीपक सिंह आदि रहे|
एसडीएम नें लगाया जनता दरबार
उपजिलाधिकारी प्रीती तिवारी नें कार्यालय में नही पहल शुरू की है| वर्षों से बंद चल रहे जनता दरवबार को फिर से शुरू किया| जिससे फरियादियों को काफी राहत मिली|