वैश्य एकता परिषद के युवा जिलाध्यक्ष से दर्जनों पदाधिकारियों के साथ दिया इस्तीफा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वैश्य एकता परिषद के युवा जिलाध्यक्ष राहुल जैन नें कई दर्जन पदाधिकारियों के साथ संगठन को तिलांजली दे दी| साथ ही उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पर आरोप भी लगायें है|
युवा जिलाध्यक्ष नें जारी प्रेस नोट में आरोप लगाया कि जब उन्हें युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया था तो उन्हें जानकारी नही थी कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता चुनाव के समय प्रत्याशियों से धन उगाही करतें है और जिला कमेटी को उसी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने के लिए बाध्य करते है| वही जिलाध्यक्ष सुशील गुप्ता पर आरोप लगाया कि संगठन कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता को देनें के लिए 2 लाख रूपये चंदा देंने की मांग की| इसके साथ ही हमनें चंदा देनें से मना कर दिया| उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन केबल धन उगाही के लिए चल रहा है| युवा जिलाध्यक्ष राहुल जैन के साथ दर्जनों युवा  कमेटी के पदाधिकारियों नें संगठन की नीतियों से खिन्न होकर इस्तीफा दे दिया|
जिलाध्यक्ष सुशील गुप्ता नें बताया कि मेरी जानकारी में वह युवा के अध्यक्ष नही थे| उनका अनुमोदन ना ही हमने किया था ना ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नें किया था| वह संगठन में थे ही नही| जो आरोप लगा रहे है वह गलत और निराधार है|