बीजेपी के दर्जन भर पदाधिकारियों के दोनों हाथों में ‘कमल’

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा इस समय फर्श से लेकर अर्श तक सत्ता में है| लिहाजा उसमे पदाधिकारी बनने के लिए एक लम्बी लाइन लगी है| सत्ता की लपसी चाटने के प्रयास में लोग दिन रात लगे है| काफी प्रयास के बाद भी पार्टी के नेताओं को पद मिलना मुश्किल है| लेकिन वहीं कुछ पदाधिकारी ऐसे भी है जिनके पास खुद या तो दो पद या पति-पत्नी दोनों के पास पद है| जो पार्टी में चर्चा का विषय बना है|
दरअसल पार्टी के एक पदाधिकारी के पास कार्यालय निर्माण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक का पद होनें के साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष का पद भी है| वही एक पदाधिकारी के पास कार्यालय आधुनिक विभाग जिला संयोजक का पद होनें के साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री का पद भी है|
बीजेपी की एक महिला जिला पंचायत सदस्य खुद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला सह संयोजक का पद होनें के बाद उनके पति के पास अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष का पद भी है| आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक की पत्नी महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष हैं| राष्ट्रीय सदस्यता विभाग के जिला संयोजक के पास किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष है| वही कांग्रेस सेवा दल के एक पदाधिकारी को किसान मोर्चा में जिला का मंत्री बनाये जाने पर भी पार्टी नेताओं में रोष है| सूत्रों की मानें तो जिले भर में लगभग दर्जन भर पदाधिकारी डबल पद पर रहकर सत्ता का  लुफ्त ले रहे है| जबकि कई पदाधिकारियों को अथक प्रयास के बाद भी पद नही मिल पा रहा है|
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें बताया कि डबल पद वाले लोगों की जगह जल्द अन्य पदाधिकारियों को समायोजित किया जायेगा| कार्यवाही चल रही है|