गंगा नहाने आये चार छात्र डूबे, दो लापता, तलाश जारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को गंगा नहानें के दौरान अचानक चार छात्र डूब गये| जिसमे से दो को सकुशल लोगों नें निकाल लिया जबकि दो लापता है| उनकी पुलिस गोताखोरों की  मदद से तलाश कर रही है| परिजनों कोहराम मच गया|
थाना मऊदरबाजा क्षेत्र के जसमई मन्दिर के निकट निवासी छात्र 17 वर्षीय अभय राठौर पुत्र अमरजीत, 18 वर्षीय गौरव पुत्र पुष्पेन्द्र, 17 वर्षीय देवेश पुत्र बलवीर, 18 वर्षीय सचिन पुत्र संजय, 18 वर्षीय हरी पुत्र विनोद व 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र राजीव सुबह घर से स्कूल जानें के लिए निकले| लेकिन सभी योजना बनाकर पांचाल घाट दुर्वाशा ऋषि आश्रम के सामने गंगा नहाने पंहुच गये| सभी छात्र गंगा नहा रहे थे कि तभी चार गहरे पानी में गोते खानें लगे| चीख पुकार सुनकर मौके मौजूद लोगों नें दो छात्रों को सकुशल निकाल लिया जबकि को का अभी तक पता नही चला|
घटना की जानकारी होनें पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरीओम प्रकाश त्रिपाठी आदि मौके पर आ गये| उन्होंने गोताखोरों की मदद से डूबे छात्रों की तलाश शूरू की लेकिन खबर लिखे जाने तक शाम उनका पता नही चल सका| परिजन भी मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल है| पुलिस रेस्क्यू कर रही है| (जारी)