विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में शिक्षक समाज की रीढ़

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को नगर में कई जगह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ| इसके साथ ही गुरु की महत्ता का वर्णन भी किया गया|
साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था अभिव्यंजना के द्वारा हिंदी शिक्षकों का अभिनंदन समारोह फतेहगढ़ क्लब में आयोजित किया गया|  मुख्य अतिथि मंजू सिंह अध्यक्ष आकांक्षा समिति एवं प्रदेश सह संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने कहा कि वह समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता जहां शिक्षकों का सम्मान नहीं| शिक्षक न सिर्फ ज्ञानवान बनाता है अपितु चरित्रवान भी बनाता है|  इसलिए शिक्षक को भगवान के तुल्य माना गया है|  मुख्य वक्ता बीना कनौजिया ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन का चरित्र उच्च आदर्शों वाला है|
संस्था प्रमुख डॉ. रजनी सरीन ने कहा की अभिव्यंजना साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था वर्ष भर हिंदी को सम्मान देने के लिए प्रयासरत रहती है| संस्था द्वारा फतेहगढ़ जीजीआईसी का नाम महादेवी वर्मा के नाम पर करने का जो प्रयास चल रहा है वह अतिशीघ्र संपन्न होगा| इसके साथ ही स्थानीय दुर्गा नारायण कॉलेज में महादेवी वर्मा अध्ययन एवं शोध केंद्र भी शीघ्र खोलने के लिए अभिव्यंजना प्रयास कर रही है| भारती मिश्रा की पुस्तक अंततः कहानी संग्रह का विमोचन भी किया गया। डॉ. राजकुमार सिंह ने कहा कि हमे हिंदी पर गर्व करना चाहिए हिन्दी हिन्दी शिक्षक सबसे पहले सम्मान का पात्र है।
बद्री विशाल महाविद्यालय के डॉ. अमरनाथ, डॉ. संतोष कुमार द्विवेदी, एनएकेपी की प्राचार्य डॉ. शशि किरण सिंह, मनोज गुरहा, चंदन लाल मिश्रा ,दिनेश अवस्थी, महेश पाल सिंह उपकारी , विभोर सोमवंशी, ओम प्रकाश शुक्ला ,पुष्पेंद्र दीक्षित, ईश्वर ,श्रीमती रागिनी मिश्रा,  कामिनी मिश्रा, डॉ. आलोक बिहारी लाल, शोभा मिश्रा, रीना यादव , ज्योत्सना सिंह, पंकज शुक्ला, डॉ. दिव्या शुक्ला, कौशल्या गिरी आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया। डॉ. राजकुमार सिंह, अनिल प्रताप सिंह, अनिल सिंह प्राचार्य, अंजू सिंह,  सुरेंद्र पाण्डेय, राजेश हजेला, संजय गर्ग, निमिष टंडन, सत्यनारायण सिंह रहे|
80 शिक्षकों को किया गया सम्मानित 
शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में स्वर्गीय रामगोपाल मिश्र की पुण्य स्मृति में शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया|  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम बाबू पाठक ने की संचालन अनिल मिश्र ने किया|  मुख्य अतिथि दुर्वाषा ऋषि आश्रम के ब्रह्मचारी जी और मौनी महाराज जी रहे|  कार्यक्रम में 80 शिक्षकों को सम्मानित किया गया|  अवधेश सिंह गौर, शिवओम अम्बर, बृजकिशोर सिंह किशोर, सहित कई वक्ताओ ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे
आयोजक भइयन मिश्रा, राम किशोर मिश्र, बाबी दुबे, राम जी मिश्र, सरल दुबे, राजीव चतुर्वेदी, कोमल पांडेय आदि रहे|
डीएन कालेज में 75 शिक्षक सम्मानित
दुर्गानारायण महाविद्यालय में डॉ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिवस पर उच्च शिक्षा महाविद्यालयों के 75 शिक्षकों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी नें सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र उढाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया| विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप सिंह ने कहा कि प्रथम शिक्षक माँ होती है तथा सभी शिक्षक योग्यता के आधार पर सम्मान प्राप्त करने के योग्य हैं।