कल्याण सिंह में कूट कूट कर भरा था देश प्रेम

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भाजपा नेताओं नें कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके जीवन से सीख लेकर पार्टी व समाज की सेवा करने की बात कही गई।
नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा नें संयोजन में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि सभा में उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया| कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कल्याण सिंह ने देश के लिए योगदान दिया है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बाबू जी ने भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए पूरा जीवन लगा दिया। वह ऐसे नेता थे कि जिन्हें विपक्ष भी पसंद करता था। उनके निधन पर विपक्ष के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
कल्याण सिंह के अंदर देश प्रेम कूट कूट कर भरा था। उन्होंने देश के लिए साल 1975 में आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार का जमकर विरोध किया और गिरफ्तार हुए। 21 महीने जेल में बिताए। जेल से वापस लौटने के बाद वो कांग्रेस को जवाब देने के लिए राजनीति में सक्रिय हो गए फिर राजनीति में उनका नाम कुछ ऐसा चमका कि वो यूपी के मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अयोध्या पहुंचे कारसेवकों पर किसी भी हाल में गोली चलाने की इजाजत नहीं दी थी।
दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने भी विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी| आलू आढती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर वर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष विजय मिश्रा, नगर महामंत्री नरेंद्र आर्य, विश्राम सिंह, रोहित शर्मा, मिथुन राठौर व अनूप पाण्डेय आदि रहे|