कारागार में कृष्ण जन्म पर साथ-साथ थिरके बंदी व पहरेदार

FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती सोमवार को जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जेल में अवतरण हुआ तो बंदी और बंदी रक्षक एक साथ थिरके| भक्ति गीतों से अनायास ही अपराध की दुनिया से तालुल्क रखनें वाले खतरनाक अपराधी बंदी भी सहज भाव से कृष्ण भक्ति में रमें दिखे|
प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था इसलिए सेन्ट्रल जेल व जिला जेल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस बार बड़ी धूमधाम से मनाया गया| यहां बंदियों की टोली नें संगीत कार्यक्रम भी पेश किया | बंदियों की टोली के गायक ध्रुव तिवारी, रामधनु थापा, रामजी बाबा, हाकिम सिंह, कल्लू सिंह, संजय नें समां बाँधा| जिसमे आर्गन पर बंदी अमित राजपूत, ढोलक पर गजेन्द्र सिंह, कांगो रमेश चन्द्र, झींका पर झंडे सिंह नें अपने हुनर का परिचय दिया|
श्री कृष्ण की भक्ति में रमी बंदियों की टीम के गायन और वादन के सामने बंदी रक्षक भी खुद को नही रोंक पाये| उन्होंने नें भी बंदियों के साथ नृत्य कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की ख़ुशी मनायी| कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह भी झांकी का लुफ्त उठानें पंहुचे| उन्होंने बंदियों के कार्यक्रम और झांकी की सराहना की|  वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, कार्यवाहक जेलर सुरजीत कुमार आदि रहे|