पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं में जगाई शक्ति

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विकास खंड कार्यालय में पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को पुलिस आरक्षी ने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
शासन की मंशा है कि प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रदेश में पुलिस के माध्यम से गांव दर गांव महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत रविवार को उपनिरीक्षक रक्षा सिंह के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस विभाग की ओर से आरक्षी सोनी ने शासन द्वारा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर 112, 1076, 102, 108, 181, 1098 की जानकारी कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को दी।
थानाध्यक्ष देवेश कुमार, महिला कांस्टेबल प्रियंका, प्रधान प्रदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, अरुण गुप्ता आदि रहे|