हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अखिल भारतीय संस्कार भारती ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आ रहे हैं कान्हा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें संस्कार भारती के सदस्यों एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों नें हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की आदि जयकारों से पूरे वातावरण को ही कृष्णमय कर दिया|
संस्कार भारती के सदस्यों नें 108 लड्डू गोपाल का श्रंगार कर भगवान की यात्रा निकाली| यात्रा रामानंद बालक इंटर कॉलेज से पांडवेश्वर नाथ मंदिर में जाकर भक्तों ने अपने-अपने लड्डू गोपाल सामूहिक रूप से भगवान श्री कृष्ण के भजन व बधाई गीत गाए एवं भाव विभोर होकर नृत्य किया|
कार्यक्रम में अनीता द्विवेदी, अभिषेक त्रिवेदी अध्यक्ष, दीपक रंजन सचिव, अरविंद दीक्षित कोषाध्यक्ष, अभिनव सारस्वत, प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय कार्य कार्यक्रम संयोजिका प्रीति तिवारी, भारती मिश्रा, नवीन मिश्रा, अखिलेश पांडेय, दीपक मिश्रा, सीवी तिवारीआदि रहे|  कार्यक्रम का संचालन अरविंद दीक्षित ने किया| अनुराग अग्रवाल ने प्रसाद की व्यवस्था की|