घंटो चली पंचायत के बाद भी नही निकला समाधान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)भाकियू के भूमि कब्जे के विवाद की पंचायत थाना पुलिस चार घंटे के बाद निपटा नही सकी| जिसके बाद फिर मामला लटक गया|
दरअसल रतनपुर पमारन निवासी खुशी राम पुत्र रामलेते की का भूमि विवाद सतीश, पप्पू, मुकेश, रजनीश व सर्वेश के साथ चल रहा है| खुशीराम की तरफ से भाकियू मंडल उपाध्यक्ष प्रभा कांत मिश्रा बड़ी संख्या में पदाधिकारियों के साथ पंहुचे| जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह की मौजूदगी में पंचायत शुरू हुई| पंचायत लगभग चार घंटे थाने में चलती रही लेकिन कोई समाधान नही हो सका| विरोधी पक्ष कब्जा की गयी दुकानों के ताले खोलनें को राजी नही हुआ|
थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया है कि पंचायत में कोई हल नही निकला| लेकिन किसी ने किसी की बात नहीं मानी| जिस पर दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जानें को कहा गया है|