डीजल लेकर जा रहे युवक के हाथ में मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीती शुक्रवार की शाम डीजल लेकर घर जा रहे युवक के हाथ में गोली मार दी गयी| जिससे उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मिघन निवासी 22 वर्षीय अंकित पुत्र रामराज सिंह शुक्रवार को शाम डीजल लेनें गया था| वह डीजल लेकर आया रहा था तभी उसके जटपुरा मोड़ के निकट गोली मार दी गयी| गोली सीधे हाथ में लगी| जिससे अंकित गंभीर रूप से जख्मी हो गया| शनिवार को उसे उपचार के लिये परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे|
थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि घटना की सूचना मिली थी| जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|