किसान पंचायत में भाकियू नें केंद्र सरकार को कोसा

FARRUKHABAD NEWS POLICE कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर  में भारतीय किसान यूनियन नें किसान पंचायत लगायी| जिसमे किसानों नें कृषि बिल वापस लेनें की मांग की| वहीं केंद्र सरकार पर जुबानी हमला किया|
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के नेतृत्व में किसान पंचायत का आयोजन हुआ| जिसमे भाकियू नें आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजनें की मांग की| इसके साथ ही बराकेशव व सिनौड़ पृथ्वी की चकबंदी प्रक्रिया समाप्त कराने को वोटिग कराने की मांग की भी हुई इसके साथ ही विकास खंड बढ़पुर के ग्राम चौसपुर व  कमालगंज के ग्राम बहोरा में चकबंदी प्रक्रिया निरस्त किये जानें की मांग की गयी| इसके साथ ही पशुओं का टीकाकरण कराये जानें की मांग रखी गयी| किसानों की भूमि पर अबैध कब्जा किये जानें पर रोष व्यक्त किया गया| शाम तक चली किसान पंचायत के बाद उप जिलाधिकारी अनिल कुमार नें ज्ञापन सौपा और कार्यवाही की मांग की| जिसके बाद पंचायत समाप्त हुई|
जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, अफरोज मंसूरी, संजीव सिंह, अमर सिंह, विनोद कुमार अग्निहोत्री, मलिखान सिंह आदि रहे|