संविदा नवीनीकरण ना होनें पर स्वास्थ्य कर्मियों में रोष

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तय समय पूरा होनें के बाद भी यूपी एनएचएम के माध्यम से भर्ती हुए स्वास्थ्य कर्मियों के अनुबंध का नवीनीकरण ना होनें से उनमे रोष उत्पन हो गया है| लिहाजा उन्होंने सीएमओ शिकायती पत्र देकर अनुबंध पत्र का नवीनीकरण ना करनें पर रोष व्यक्त किया| स्वास्थ्य कर्मियों नें बताया कि अनुबंध पत्र निष्पादित कराया गया था| उसी समय अधिकारियों नें मौखिक रूप से भरोसा दिया था कि अनुबंध पत्र समाप्त होनें के बाद सभी का नया नवीनीकरण कर दिया जायेगा| उन्होंने कोरोना काल में भी सेवायें दी लेकिन अब अनुबंध का समय 31 जुलाई 2021 को समाप्त हो गया| सभी संविदा कर्मी एल-2 पर तैनात हैं|
उन्होंने कहा कि उनकी जगह पर विभाग नें नयी नियुक्ति कर ली|  लिहाजा उन्होंने पुन: अनुबंध का नवीनी करण करानें की मांग की| वर्तमान में एल-2 फतेहगढ़ में 18 स्टाप नर्स, 6 कक्ष सेवक व 4 सफाई कर्मी है|  इस दौरान निधि मिश्रा, शिवांगी शुक्ला, वर्तिका, पूजा सक्सेना आदि रहे|