स्वर्गीय सरीन के सपनों को पंख लगा रहीं डॉ० रजनी

FARRUKHABAD NEWS Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गुरुवार को भाजपा नेत्री डॉ० रजनी सरीन नें अपने पति स्वर्गीय पति डॉ० भूपेंद्र नाथ सरीन की 75 वें जन्मदिवस पर उनकी समाज सेवा को याद किया|
लोहाई रोड़ स्थित डॉ० रजनी सरीन के अस्पताल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सर्वधर्मो के लोग एकत्रित हुए | जिन्होंने कहा कि स्वर्गीय सरीन समाज के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते थे, उनकी नजरो में सभी एक समान थे| समाज के गरीब वर्ग के लिए मुफ्त इलाज की एक अलख जगा कर एक गौरवशाली इतिहास बनाया है| पं० अरुण कुमार तिवारी ददुआ, जयराम पादरी, ज्ञानी गुरुबचन सिंह ,सूफी संत पप्पन मियां सहित सभी धर्म गुरुओं ने अपने-अपने ढंग से प्रार्थना करके लोक कल्याण व समृद्धि की कामना की|
वक्ताओं नें कहा कि  डॉ. भूपेन नाथ सरीन अच्छे संगीतकार भी थे वे सदैव दीन दुखियों की सेवा जीवन भर करते रहे, उनके सपनों को साकार डॉ. रजनी सरीन कर रही है डॉ. सरीन ने करोना काल में दवाइयां मार्क्स और ऑक्सीजन सप्लाई सेवा कार्य करती रही डॉ. साहब हमेशा असहायों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती हैं|  भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, डॉ. अंजली ,डॉ. प्रिया, उदय पाल, अजय ,विजय ,अनिल ,रजत, गौरव, छोटू ,राहुल, राधा ,नेहा आदि रहे|