कांग्रेस कमेटी ने नवाजे स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार

LUCKNOW POLICE कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस नें जय भारत महासम्पर्क अभियान के तहत सदभावना दिवस मनाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजो को सम्मानित किया| कांग्रेस ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस के लिए सदैव आदर्श रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के लिए सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानी आदर्श है। कोई भी पीढ़ी अपने पूर्वजों के समृद्ध बलिदान को याद किए बिना आगे नहीं बढ़ सकती।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसी शहर के टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए| इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम वंशजों और पुरानें कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया| नगर अध्यक्ष नें कहा कि कि देश की आजादी में अपना जीवन झोंक देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का कांग्रेस सदैव सम्मान करती आई है। स्वतंत्रता सेनानियों के लिए पेंशन हो चाहे अन्य सुविधाओं का मामला हो, कांग्रेस ने हर स्तर पर उनका सम्मान किया है।
व्यापारी नेता इस्लाम चौधरी सहित इन्हे किया सम्मानित  
व्यापारी नेता व पूर्व पीसीसी इस्लाम चौधरी व हरीस्वरूप सास्वत, राजू ठाकुर, भास्कर शुक्ला, व्यापारी नेता राजीव अग्रवाल, कौशलेन्द्र सिंह चौंहान, ज्ञानी गुरुवचन लाल, प्रताप वाल्मीकि, चन्द्र प्रकाश मिश्रा व प्रमोद कटियार आदि को सम्मानित किया गया |