बाढ़ के साथ 33 गाँव की बिजली गुल, गर्मी फुल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गंगा पार क्षेत्र के गाँव पहले से ही बाढ से प्रवाहित होनें से ग्रामीणों की नाक में दम है| वहीं बिजली विभाग के तत्परता दिखाते हुए उन गाँवो की बिजली भी गुल कर दी जिनमे बाढ़ का प्रकोप नही है| जिससे ग्रामीण भीषण गर्मी में बेहाल है|
दरअसल बाढ के चलते उन्हें गाँव की बिजली आपूर्ति काटनें का आदेश है जिन गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है| लेकिन इसके इतर विभाग कार्य कर रहा है| लिहाजा विभागीय सिपहसालारों नें  लगभग 33 गाँवो की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी| उनमे कई गाँव है जिसमे बाढ नही आयी है लेकिन उनकी भी सप्लाई बाधित कर दी गयी| जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है|
अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार  नें बताया कि रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली सप्लाई बहाल करनें के आदेश है| उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन गांव में बाढ़ नहीं है उनकी विधुत सप्लाई तत्काल बहाल की जायेगी|