विधायक ने सीएमएस को किया वार्ड से बाहर

CRIME-प्रेम त्रिकोण FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को लोहिया महिला अस्पताल का निरीक्षण करनें उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की द्वितीय अध्ययन दल की द्वितीय उप समिति पंहुची| उन्होंने प्रसुताओं से बातचीत कर हकीकत से रूबरू होनें का प्रयास किया|
द्वितीय उप समिति में शामिल जनपद इटावा की विधायक सरिता भदौरिया सीडीओ एम अरुन्मोली, सीएमओ डॉ० सतीश चन्द्रा के साथ लोहिया महिला अस्पताल पंहुची| उन्होंने वार्ड में भर्ती केबल दो प्रसुताओं से वार्ता की|  प्रसुताओं से वार्ता के दौरान विधायक नें उनसे पूंछा की आपरेशन के कितने रूपये लिए गये| इसी बीच सीएमएस डा. कैलाश दुल्हानी भी प्रसुताओं से पैसे के बारे में पूछनें लगे तो विधायक नें उन्हें वार्ड से बाहर कर दिया| प्रसुताओं से भोजन और उपचार के विषय में भी जानकारी ली|  केबल दो प्रसुताओं से वार्ता के साथ ही उनके निरीक्षण की इतिश्री हो गयी| इसके बाद उन्होंने सीएमएस के कमरे में अभिलेखों को भी खंगाला| इसके बाद कुछ अभिलेख अपूर्ण मिलने पर सीएमएस को पूर्ण करनें के निर्देश दिये|
कुपोषित बच्चो की संख्या में आयी भारी कमी 
द्वितीय उप समिति में शामिल जनपद इटावा की विधायक सरिता भदौरिया नें निरीक्षण भवन फतेहगढ़ में पत्रकार वार्ता में कहा प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न नही हो रहा है| उन्होंने खुद की तरफ इशारा करते हुए कहा मै भी महिला हूँ मेरा तो उत्पीड़न नही होर रहा| उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण बेहतर तरीके से हो रहा है| जिसके परिणाम स्वरूप बच्चों के कुपोषण में भारी काफी कमी आयी है| सीएमओ डा. सतीश चंद्रा, पीडी (डीआरडीए) व प्रभारी डीडीओ राजमणि वर्मा, डीपीओ भारत प्रसाद व जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएल मिश्रा आदि रहे|