दिव्यांगो के लिए आरक्षित होंगी मुफ्त कम्प्यूटर सेंटर में सीटें

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हेल्पिंग हैंड संस्था के कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व उनकी पत्नी बेटी पढाओ-बेटी बचाओं प्रदेश सह संयोजक मंजू सिंह नें फीता काटकर किया|
शहर के परमेश्वर हाउस सधवाडा में खुले गये मुफ्त कम्प्यूटर सेंटर के संचालक एनजीओ की संरक्षक डॉ० रजनी सरीन नें डीएम और उनकी पत्नी को जानकारी दी| डॉ० सरीन  नें डीएम को बताया कि यहाँ हर वर्ग के बच्चों को निशुल्क कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जायेगा|जिसमे दिव्यांगो के लिए और ग्रामीण छात्रों के लिए सीटे आरक्षित की गयी हैं| दिल्ली से आकर मधु साध, प्रिया साध, रितेश साध, राकेश साध नें व्यवस्था देखी|
जिलाध्यक्ष बीजेपी रुपेश गुप्ता, दिनेश कटियार, हिमांशु गुप्ता, राहुल कश्यप, प्रभात पाण्डेय, डॉ० मनोज मल्होत्रा, उदय कुमार आदि रहे |