बीजेपी बूथ अध्यक्ष के ऊपर फेंका घातक कैमिकल, गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा बूथ अध्यक्ष के साथ सराफा दुकानदार  का लेंनदेन का विवाद हो गया| जब विवाद जादा बढ़ा तो सराफा व्यापारी अपना आपा खो बैठा और जेबरात साफ करनें वाले कैमिकल उसके ऊपर डाल दिया| जिससे वह बूरी तरह झुलस गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| बाद में परिजनों नें उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| पुलिस नें एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है|
बीजेपी फतेहगढ़ मंडल के बरगदियाघाट बूथ अध्यक्ष 22 वर्षीय श्रीराम उर्फ अम्भुज पाण्डेय पुत्र अनिल पाण्डेय के चाचा राजकुमार पाण्डेय नें पुलिस को  तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया कि उनका भतीजा अम्भुज व उसकी माँ संजू देवी ने एक चेन 10 हजार में गिरमी रखी थी| जिसे वापस लेनें वह सराफा व्यापारी सब्जी मंडी फतेहगढ़ स्थित अमितव सुमित पुत्र ओमी की दुकान पर गये|पैसे के लेंन-देन को लेकर कुछ विवाद हुआ तो दुकानदार नें कैमिकल से भरी बोतल को बीजेपी बूथ अध्यक्ष अम्भुज के सिर में दे मारी| जिससे वह बुरी तरह झुलस गया|  आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे भोलेपुर स्थित निजी अस्पताल में उपचार हेतु ले गये|
घटना की जानकारी मिलने पर मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान, मंडल महामंत्री शिवम दुबे, अमन गुप्ता आदि भाजपा नेता कोतवाली आ धमके| जिसके बाद पुलिस नें एक आरोपी को दबोच भी लिया|  सीओ सिटी नितेश कुमार नें बताया कि तहरीर मिल गयी है| मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|