दिल्ली बालिका हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP Politics-IAC-AAP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) देश की राजधानी दिल्ली में ही 9 वर्षीय बालिका की हत्या के विरोध में कांग्रेस नें कैंडल मार्च निकाला| मृतका की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और राजधानी की कानून व्यवस्था पर सबाल खड़े किये|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में पदाधिकारियों नें घुमना बाजार से चौक तक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया| जिसमे कैंडल मार्च के माध्यम से कांग्रेसियों द्वारा मृत बच्ची को श्रद्धांजलि दी गयी| जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि घटना बेहद शर्मनाक है जो यह दर्शाती है कि दिल्ली में किस प्रकार का शासन चल रहा है| पुलिस व्यवस्था बेहद खराब है एवं केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार उक्त घटनाओं को रोकने में विफल है|
उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में केंद्र सरकार और दिल्ली की सरकार पूर्णता विफल है|
शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला(पुन्नी), रमेश चंद कठेरिया,भानू चतुर्वेदी, अनुपमा शर्मा आउटरीच कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्निहोत्री, अभय यादव,  डालचंद कठेरिया, फाजिल खान, इमरान अंसारी, प्रमोद जैन आदि रहे|