बढ़पुर प्रधान संघ के अध्यक्ष पद पर ज्ञानेंद्र की ताजपोशी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विकास खंड बढ़पुर के हुए प्रधान संघ के चुनाव में ज्ञानेंद्र राजपूत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया|
शहर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे आये ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित हुई | जिसके बाद ग्राम जनैया सठैया के के युवा प्रधान ज्ञानेंद्र राजपूत को अध्यक्ष चुना गया| इसके साथ ही अमेठी जदीद की प्रधान कुसुमलता को कोषाध्यक्ष, नेकपुर खुर्द के प्रधान देवेंद्र कुमार शाक्य को उपाध्यक्ष, ढिलावल के प्रधान रजनेश कुमार उर्फ मोनू को महामंत्री, सचिव के पद पर बाबूराम सत्यार्थी, शंकर, नरोत्तम राजपूत, विनीता राठौर, सुनील कुशवाह, रामऔतार आदि के नाम रहा| इसके साथ ही सदस्य शकुंतला, प्रवेश कुमार, वेदप्रकाश दुबे, गीता यादव आदि रहे| कार्यक्रम में पंहुचे सांसद के भतीजे भाजपा नेता राहुल राजपूत नें सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया| राजीव चतुर्वेदी, युवा लोधी सभा के जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर लल्ला आदि रहे|