फर्जी खनन निरीक्षक बने दोनों आरोपी गये जेल, चार की तलाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिनों पकड़े गये फर्जी खनन निरीक्षक बनकर लोगों को चूना लगानें वाले दो आरोपियों को पुलिस नें न्यायालय में पेश किया| जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया|
दरसल एमओ लिखीकाली सफारी से जाकर लोगों को खनन निरीक्षक बनकर ठगी करनें वाले आरोपी कमालंगज थाना क्षेत्र के ग्राम महरूपुर राबी निवासी अभय सिंह व ग्राम  देवरान गढ़िया निवासी विक्के सिंह व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने खनन निरीक्षक राजीव रंजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था| एमबीबीएस करके जनपद हरदोई के थाना पाली क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहा था| वहीं आरोपी विक्के सिंह बीएमएस का छात्र है| पुलिस नें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| फरार चारों आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है|
क्षेत्राधिकारी नगर नितेश कुमार नें बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है| फरार चारो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है|