पूर्व सीएम कल्याण सिंह की दीर्घायु के लिए किया हबन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) यूपी के पूर्व सीएम व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के शीर्घ स्वास्थ्य होनें पर उनकी दीर्घायु की कामना के लिए हबन पूजन का आयोजन किया गया| जिसमे लोगों नें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया|
शहर के तलैया फजल इमाम स्थित अपने आवास पर लोधी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर लल्ला नें अनुष्ठान कर हवन-पूजन किया। समाज के लोगों नें उनके दीर्घायु होनें की कामना की| साथ ही कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का राम मंदिर आंदोलन में योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। वह अस्वस्थ हैं। वह शीघ्र स्वस्थ होकर समाज के बीच में पुन: आएं, इसके लिए इष्ट देव से प्रार्थना की गई। कल्याण सिंह का सामाजिक और राजनीतिक जीवन समाज के लिए अनुकरणीय है । उन्होंने मंदिर आंदोलन के दौरान निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने से इनकार कर दिया और सत्ता को ठोकर मार दी। उनके इस योगदान को सदैव याद किया जाएगा। वह शीघ्र स्वस्थ हों, ईश्वर से यही प्रार्थना है।
ईश्वर दयाल राजपूत, महादेव राजपूत,  जोहरी लाल राजपूत, पुरुषोत्तम वर्मा, लज्जाराम वर्मा
जोली राजपूत कोषाध्यक्ष (पूर्व जिला पंचायत सदस्य),कौशलेंद्र सिंह राजपूत, विक्रांत सिंह राणा,
दीप सिंह राजपूत, शैलेंद्र राजपूत आदि शामिल हुए|