लोधी महासभा के ‘लल्ला’ जिलाध्यक्ष व जोली उपाध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सभासद श्याम सुन्दर लल्ला को राष्ट्रीय युवा लोधी महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया|
मनोनीत जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर लल्ला नें बताया कि संगठन की बैठक मथुरा में आयोजित हुई थी| जिसमे उन्हें संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है| उपाध्यक्ष महादेव राजपूत, महामंत्री ईश्वर दयाल राजपूत, कोषाध्यक्ष राजन राय उर्फ जोली राजपूत, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा, उपाध्यक्ष लज्जाराम वर्मा, संरक्षक देवकीनंदन, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह राजपूत महामंत्री जोहरी लाल राजपूत को मनोनीत किया गया हैं| मथुरा से लौटने पर संगठन के पदाधिकारियों का कायमगंज, फैजबाग, हथियारपुर, दलेलगंज, मिलकिया, शुकरुल्लापुर, मऊदरवाजा,चौक व लालदरबाजा पर स्वागत किया गया|