बारिश ने खोल दी नपा की पोल, सड़कें बनी तालाब

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार को दोपहर बाद लम्बे इंतजार के बाद हुई मूसलाधार बारिश नें पालिका की नाला सफाई की पोल खोलकर रख दी| कुछ ही देर में नगर नदी में तब्दील हो गया| शहर पानी-पानी होनें से लोगों को काफी परेशानी हुई।
शहर में मंगलवार दोपहर बाद झमाझम बारिश पड़ने लगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर के नाले-नालियां ओवरफ्लो हो गए। नाले-नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा। नेकपुर कला,गंगानगर, नाला मछरटटा, मदारबाड़ी, तलैया मोहल्ला, इस्माइलगंज सानी व बीबीगंज मुख्य मार्ग पर भीषण जलभराव हो गया| इससे इधर से गुजरने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा शहर की कुछ कालोनियों में नीचे बने मकानों में सड़क पर जलभराव बढ़ा तो लोगों के घरों में उलटा पानी घुसने लगा। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो गए। इसी तरह शहर के अन्य मोहल्लों में जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश इतनी तेज थी कि लोगों के घरों तक में पानी भर गया।