विरोधियों नें हमे रास्ता दिखाया अब वह अंजाम को भी तैयार रहें

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधानसभा चुनाव अब नजदीक है। जिसके मद्देनजर पार्टीयां भी जोर शोर से तैयारियों में जुट गई हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवाहन पर गुरूवार को  प्रदर्शन किया गया। सपा नेता बीते दिन हुए पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर भड़के| सपा नेताओं ने कहा कि व्लाक प्रमुख व  जिला पंचायत चुनाव में उन्हें रास्ता दिखाया गया अब आजम भुगतने को तैयार रहें|
सदर तहसील पर सपा नेता सुबोध यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन पूर्व निर्धारित था| जिसके चलते पूरा तहसील परिसर छाबनी में तब्दील कर दिया गया| बड़ी संख्या में सपा नेता तहसील के सामने टाउन हाल पार्क में एकत्रित हुए| इसके उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली| सुबोध यादव ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि लोकतन्त्र के इतिहास में पहली बार लूट हुई है| हमे पंचायत चुनाव में विरोधियों नें रास्ता दिखाया है अब अंजाम भुगतने को भी तैयार रहें|  सरकार बनी तो सरकार बनते ही सत्ता के सहयोगी अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
जो लोग कुर्सी पर बैठे है वह चीरहरण करके बैठे हैं| आगामी एक साल बाद एक भी नही रहेंगे| चुनाव विपक्ष में कैसे लड़ा जाता है यह हमने  करकर दिखा दिया| एक बाहुबली के खिलाफ चुनाव लड़ा था|  कई पीढ़ियों के गद्दा उनके साथ थे| सुबोध नें कहा जिला पंचायत हम ही जीते होते यदि सभी वोट पड़ते| मेरी पार्टी के दो पूर्व विधायकों नें गद्दारी कर दी|
सुबोध यादव जिन्दाबाद से नही बनेगी सरकार
पूर्व सांसद चन्द्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू अपने भाषण में भड़क गये| उन्होने कहा कि सुबोध यादव जिंदाबाद करनें से सरकार नही बनेगी| वोट यादव ही नही देंते| सभी जातियों को जोड़ना होगा| मौके पर ठाकुर केबल तीन ही मौजूद है| उन्होंने कहा कि सपा डंडों की जबाब गोली से देना जानती है| कुछ लोग यहाँ गद्दारी करते है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास जाकर पार्टी में शमिल हो जाते है|  पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव नें कहा आगामी विधान सभा चुनाव में सपा की भारी बहुमत की सरकार बनने जा रही है| वर्तमान सरकार में मंहगाई चरम पर है| पंचायत चुनाव में जो हुआ वह जनता नें देखा जनता इसका जबाब देगी| |
सहप्रभारी महेंद्र सिंह कटियार नें कहा कि आरोप लगाया कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में प्रशासन ने भाजपा के एजेंट की तरह काम किया है। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। धरना प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा|
जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, जिला महासचिव मंदीप यादव, प्रदेश प्रवक्ता डा0 अरविन्द गुप्ता, सर्वेश अम्बेडकर, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, करन सिंह, अरशद जमाल सिद्दीकी, जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले),राघव दत्त मिश्रा नें भी विचार व्यक्त किये|
ये है मांगें-
किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए
न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए
गन्ना का बकाया मूल्य भुगतान तत्काल कराया जाए
किसानों के ऊपर जो काला कृषि कानून थोपा जा रहा है उसे तत्काल वापस लिया जाए
डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों व बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए
बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाए
प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए
महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाई जाए
सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे करना बंद हो व उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए
प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए