व्लाक प्रमुख राजेपुर की चुनाव प्रक्रिया रद्द करनें को याचिका

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिनों हुए व्लाक प्रमुख राजेपुर की चुनाव प्रक्रिया पर रोंक लगानें के मामले में सपा प्रत्याशी नें चुनाव याचिका अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी के द्वारा दायर की| जिसमे पूरी चुनाव प्रक्रिया रद्द करानें की गुहार कोर्ट से लगायी गयी है|
दरअसल बीते 10 जुलाई को राजेपुर विकास खंड में सपा व्लाक प्रमुख प्रत्याशी सुनीता सिंह पत्नी संजय सिंहवार्ड 16 सथरा राजेपुर व भाजपा प्रत्याशी पल्लव सोमवंशी पुत्र सत्यपाल सोमवंशी ग्राम आंतर से बीडीसी निर्वाचित हुए थे| दोनों व्लाक प्रमुख चुनाव के लिए मैदान में थे| सुनीता नें कोर्ट को बताया कि उनका सत्ता के दबाब में बैध नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया| जबकि भाजपा प्रत्याशी पल्लव सोमवंशी नें चुनाव में धोखाधड़ी व जालसाजी की है| पल्लव शाहबुद्दीनपुर हरपालपुर हरदोई की मतदाता सूची में 630 नम्बर पर मतदाता के रूप में अंकित है|पालिका परिषद की निर्वाचन नामावली 2017 के मतदान केंद्र क्रमांक 11 प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर मतदान स्थल 61 वार्ड 10 लोहिया नगर मतदाता क्रमांक 600 पर दर्ज हैं|  पंचायत चुनाव 2021 में भी अपना नाम राजेपुर के ग्राम आंतर की मतदाता सूची में दर्ज करा लिया|
इसके साथ लगभग एक दर्जन बिन्दुओं की चुनाव याचिका कोर्ट में पेश की है| जिसमे पूरी चुनाव प्रक्रिया निरस्त करनें की प्रार्थना की गयी है|