व्लाक प्रमुख मतदान में दिखा डॉ० अनुपम दुबे का दबदबा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) विकास खंड कार्यालय में चल रहे व्लाक प्रमुख मतदान मेंप्रत्याशी बब्बन दुबे के भाई अनुपम दुबे का दबदबा साफ नजर आया| अशिकांश मतदाता उन्ही के पाले में खड़े नजर आये| दोपहर डेढ़ बजे तक 128 मत पढ़ गये थे जबकि एक बीडीसी अपने मतदान का प्रयोग करनें नही पंहुचे|
दोपहर 11 बजे से शाम 3 बजे तक चलने वाले मतदान में तीन प्रत्याशी मैदान में है| जिसमे बब्बन दुबे के खिलाफ सुबोध यादव समर्थक दो प्रत्याशी पंकज कुमार निवासी पमरखिरिया व प्रशांत राठौर निवासी गैसिंगपुर चुनाव मैदान में हैं| फिलहाल पुलिस किसी टकराव की स्थिति से निपटनें के लिये पूरा प्रयास कर रही है| पुलिस अधीक्षक नें सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये| फिलहाल अब तीन बजे तक मतगणना का समय है डेढ़ बजे तक कुल 128 मत पड़े| जबकि विकास खंड क्षेत्र में कुल 129 मत है| गुरुदेव सिंह यादव ददुआ मतदान करनें फिलहाल नही आये| (जारी)