बढ़पुर से भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी का निर्विरोध प्रमुख बनना तय

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विकास खंड बढ़पुर में दोपहर तक दूसरा कोई पर्चा बिक्री ना होनें और भाजपा प्र्त्याशी का पर्चा दाखिल होनें से अब भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है|
दरअसल भाजापा नें पूर्व जिला महामंत्री शैलेन्द्र राठौर समर्थक सावित्री देवी को व्लाक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किया है| उन्होंने बीते दिन एक पर्चा खरीदा था| बीते दिन कोई दूसरा पर्चा बिक्री नही हुआ था| सपा ने धरना प्रदर्शन भी किया था लेकिन उसका भी कोई नतीजा नही हुआ| बीडीसी नीलम देवी निवासी रमन्ना गुलजार बाग व अनुराग वाल्मीकि पर्चा खरीदनें पंहुचे| लेकिन भाजपा नेताओं नें उन्हे भीतर जानें नही दिया| हंगामा कर उन्हें वापस कर दिया|
दोपहर लगभग डेढ़ बजे भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी नें सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी , शैलेन्द्र सिंह राठौर व भूदेव सिंह राजपूत के साथ अपना पर्चा दाखिल किया|
दोपहर दो बजे तक कोईदूसरा प्रत्याशी पर्चा तक नही खरीद सका| नामांकन के बाद बाहर आनें पर भाजपाईयों नें जमकर नारेबाजी की| सपा नेता आवास विकास पार्टी कार्यालय पर डटे रहे| सपा कार्यालय के बाहर रामवीर शुक्ला, शिवम दुबे, शौलेंद्र राठौर, राजकुमार वर्मा, पंकज पाल व मुकेश चौहान आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं नें जुलूस निकाल कर नारेबाजी की|
एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी नितेश कुमार, कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय व्यवस्था पर नजर रखे रहे|