सपाइयों ने उत्साह से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। कई जगह सपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव ने फ्रंटल संगठन के सभी निवर्तमान अध्यक्ष ओं के साथ अपने निवास पर स्थित समाजवादी कुटिया में अखिलेश यादव जी का जन्मदिन मनाया|  सभी ने एकजुट होकर के 2022 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया| विवेक यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी तमाम शासन-प्रशासन की शक्तियों को का इस्तेमाल करके समाजवादियों को प्रताड़ित कर रही है, इसका जवाब 2022 में जनता अवश्य देगी| पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एससी-एसटी सर्वेश अंबेडकर, यूनुस अंसारी, चीनू  शिवेंद्र सिंह तोमर नागेंद्र शाक्य, जितेंद्र सिंह यादव (सिरोली वाले), शशांक सक्सेना, बंटी यादव, नितिन यादव आदि रहे|
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास फर्रुखाबाद पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह कटियार के संयोजन में संपन्न हुआ। पूर्व राज्य मंत्री सर्वेश अंबेडकर, यूनुस अंसारी, सयुस राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, पूर्व जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव, जितेंद्र यादव नि0 जिला अध्यक्ष युवजन सभा, शशांक सक्सेना, देवेंद्र सिंह यादव, वेचेलाल यादव, ओम प्रकाश शर्मा, शिवप्रताप सिंह चीनू , राघव दत्त मिश्रा, सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट, बृजेश पाल, पंकज गुप्ता, बीना शर्मा ,सरदार तोषित प्रीत सिंह, बंटी यादव आदि रहे| नगर कायमगंज में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी का जन्म दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कायमगंज के पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, नगर अध्यक्ष आरिफ परवेज, कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित यादव, वरिष्ठ नेता मन्नान खान, ओमकार यादव फौजी, ओम प्रकाश यादव बिहारी, जीशान, अंकेश कुमार, लायक यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में नगर अध्यक्ष मनोज यादव, विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर अमित यादव, राजन यादव ने अपने साथी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्म दिवस मनाया।
कमालगंज संवाददाता के अनुसार कमालगंज बुलबुल कोल्ड मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया|  बिल्लू श्रीवास्तव व जमील खां व अनवर जमाल व इरफान सिद्दीकी व फुरकान व अतीउल्ला व आफताब आदि रहे|