विद्यालय के बाहर मिले भूसा व कंड्डों के ढेर, एफआईआर की चेतावनी

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें विकास खंड राजेपुर के ग्राम खण्डोली का औचक निरीक्षण किया| उन्हें विद्यालय के बाहर कंडो व भूसे के ढेर मिले| जिस पर वह खफा हो गये उन्होंने जल्द सफाई करनें के निर्देश दिये| इसके साथ ही एफआईआर की चेतावनी दी|
बुधवार डीएमका काफिला ग्राम शेराखार के प्राथमिक विद्यालय में पंहुचा| जहाँ उन्हें विद्यालय के बाहर मवेशी बंधे मिले| इसके साथ ही उन्हें विद्यालय के बाहर कंडो के कूप और भूसे के ढेर मिले| चारो तरफ गंदगी का अम्बार मिले| यह सब देखकर डीएम का पारा चढ़ गया| उन्होंने ग्रामीणों को जल्द साफ सफाई का कंडे,भूसा व मवेशी हटा लेंनें की हिदायत दी| यदि नही हटाये तो एफआईआर की चेतावनी दी|