बाल सम्प्रेक्षण गृह से गायब मिले इंचार्ज व सुरक्षा कर्मी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें  फतेहगढ़ के याकूतगंज  स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया| जिसमे अधीक्षक सहित कई कर्मी गायब मिले| जिनसे डीएम नें स्पष्टीकरण तलब किया है|
जिलाधिकारी नें बाल सम्प्रेक्षण गृह में भोजन व  नाश्ते की किशोरों से जानकारी ली| किशोरों नें बताया कि बुधवार को भोजन में चाय, पराठा एवं खाने में दाल,सब्जी,रोटी,चावल एवं सलाद मिला| डीएम को बाल सम्प्रेक्षण गृह में पानी बेहता हुआ और शौचालय व रसोई में भी गन्दगी मिली| उन्होंने व्यवस्था दुरस्त करनें के निर्देश दिये|
वहीं निरीक्षण में उन्हें इंचार्ज जगदीश प्रसाद मौर्य,श्याम बिहारी केयर टेकर,राजकुमार केयर टेकर के साथ एक पुलिसकर्मी गायब मिले| जिनसे डीएम नें स्पष्टीकरण तलब किया है| बाल सम्प्रेक्षण गृह में कुल 73 किशोर मिले|