सपा बोली जिला पंचायत चुनाव में राम भक्तों ने बनाया रावण दल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत चुनाव में प्रशासनिक उत्पीडन का आरोप लगा रही सपा नें सत्ताधारी भाजपा पर तीखे जुबानी हमले किये| सपा नें कहा कि इस जिला पंचायत चुनाव में राम भक्तो से रावण दल बना लिया है जिससे वह चुनाव को प्रभावित कर रहें है|
जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौपनें के बाद पूर्व सांसद व जिला पंचायत चुनाव में सपा की तरफ से बनायीं गयी मार्गदर्शक समिति के सदस्य मुन्नू बाबू नें आरोप लगाया कि भाजपा मेरे लोगों को प्रताड़ित कर रही है| उनके सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है| भाजपा सरकारी मशीनरी के सहारे उनके सदस्यों का उत्पीडन करा रही रही| एक सदस्य घूमनें गया तो उसकी माँ के हाथों गुमशुदगी दर्ज करा दी| उसे जयपुर से पकड़वाया गया| आज फिर वह उनके पर सुरक्षित है| किसी सदस्य के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा तो किसी के पिता का कोटा के खिलाफ भी कार्यवाही की गयी| यह ठीक नही| जितने अपराधी केबल सपा में ही हैं|
पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित नें कहा कि सही बात यह है कि रामभक्त जो है वह रावण भक्त होंने का पूरा ड्रामा कर रहें है| भाजपा में जिला पंचायत चुनाव में खुद सामर्थ रही नही| केबल चार ही जीते| भाजपा की प्रत्याशी खड़ा करनें की औकात और हैसियत नही रही|
अब पूरी तरह से पूरी सरकारी मशीनरी को से काम ले रहे है| भाजपा अपनी रावण सेना के साथ उनके सदस्यों को अपने साथ करनें का प्रयास कर रहें है| गोरखपुर और वनारस में भाजपा सबसे बुरी तरह हारी जिला पंचायत चुनाव उसके बाद भी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो गये| यह मै नही कहता पहले सब अच्छा-अच्छा हो रहा है| लेकिन इस समय जो चुनाव में फर्रुखाबाद में हो रहा है वह पहले ही हुआ| जो पांच साल राजेपुर का व्लाक प्रमुख रहा उसे बाहरी बताया जा रहा है|
लापता बंटू नागर का वीडियो वायरल
कमालगंज वार्ड नंबर 4 से जिला पंचायत सदस्य बंटू नागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमे वह कह रहा है कि मैं गम नही हुआ हूँ मै जयपुर घूमने गया था| वहां से एसओजी टीम उसे कमालगंज थाने ले आयी| वहां मेरे भाई और माता को सौप दिया| मै अपनी ननिहाल में सुरक्षित हूँ| मुझे तंग ना किया जाये| मेरी यह हाथ जोर के विनती है|