गंगा का पानी घटा, रामगंगा के पानी में तेजी से उफान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कई दिनों तक गंगा में लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी नें तराई क्षेत्र के ग्रामीणों की धड़कनों को तेज कर रखा है| लेकिन शुक्रवार को गंगा में उफान कम हो गया| जबकि रामगंगा उफनाने लगीं है| जिससे रामगंगा की जद में आने वाले गांवों में हलचल बढ़ गयी है|
गंगा बीते दिन गंगा उफान पर थीं| जिससे लगभग 20 गाँव गंगा की उफान की चपेट  में आ गये थे| विकास खंड शमसाबाद के ग्राम गांव ममैचीपुर चितार के साथ ही अमृतपुर के ग्राम  हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरापुर,तीसराम की मड़ैया कमलगंज के गांव गांव कल्लू नगला के पास तेजी से कटान चल रहा है| गंगा का जल स्तर अचानक 5 सेंटीमीटर कम होनें से कटान में और तेजी आ गयी है|
गंगा 5 सेंटीमीटर कम रामगंगा 35 सेंटीमीटर बढ़ीं
बीते दिन गंगा चेतवानी बिंदु को पार कर 136.70 मीटर पर पंहुच गयी थी| वहीं शुक्रवार को 5 सेंटीमीटर कम होकर  136.65 पर जल स्तर आ गया| शुक्रवार को 41238 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया| वहीं रामगंगा बीते गुरुवार को 134.10 पर थीं| जो बढ़कर 134.45 मीटर पर पंहुच गयीं|