शहतूत के पेंड में फांसी पर झूलता मिला अधेड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) गुरुवार सुबह शहतूत के पेंड में अधेड़ का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला| पुलिस नें मौके पर पंहुच जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा गढिया निवासी 58 वर्षीय अतर सिंह का शव गाँव के निकट सरकारी नलकूप के पास खड़े शहतूत के पेंड पर फांसी पर झूलता मिला| परिजनों के अनुसार अतर सिंह बीते दिन से ही घर से गायब था| परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन पता नही चला| सुबह उसके फांसी पर झूलता हुआ मिला|  घटना की जानकारी होनें पर चिलसरा चौकी इंचार्ज जुगल किशोर पाल फोर्स के साथ मौके पर आ गये और जाँच की| थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह नें बताया कि जाँच की जा रही है|