बीते 24 घंटे से मासूम भाई-बहन लापता, जाँच में जुटी पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग 24 घंटे पूर्व घर से हुए मासूम भाई बहनों की पुलिस नें गुमशुदगी पुलिस नें दर्ज कर जाँच तेज कर दी है| पुलिस सीसीटीवी के सहारे उन तकपंहुचने का प्रयास कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के काशीराम कालोनी हैवतपुर गढिया निवासी शबनम के पति रहीस की बीते लगभग 5 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है| उसके एक 10 वर्ष की बेटी सफीना व 4 वर्ष का पुत्र नियाजी है| वह परिवार का पेट पालनें के लिए मजदूरी करती है| बीते दिन वह मजदूरी करनें चली गयी| जिसके बाद सुबह लगभग 7 बजे दोनों मासूम भाई-बहन कहीं गायब हो गये| जब शबनम लौट के आयी तो पता चला कि उसके दोनों बच्चे लापता है| काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नही चला तो परिजनों नें उनकी तलाश तेज की| लेकिन कोई पता ना चलने पर थाना पुलिस को शबनम नें तहरीर दी| पुलिस नें दोनों बच्चो की गुमशुदगी दर्ज कर जाँच तेज की|
बुधवार को सुबह थानाध्यक्ष अजय नारायण, स्वाट टीम, बीबीगंज चौकी इंचार्ज शिवशंकर तिवारी आदि जाँच में जुटे|
पुलिस नें कालोनी से लेकर लाल दरवाजे तक सीसीटीवी के माध्यम से दोनों बच्चो का पता लगानें का प्रयास कर रही है| चौक पर एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में शबनम के का बेटा एक बालिका के साथ ई-रिक्शा से जाता हुआ दिखा है| जिसके बाद पुलिस नें लाल दरबाजे पर पिकेट में लगे पुलिस कर्मियों से जानकारी ली| लाल दरबाजे पर पीआरबी 112 में लगे दारोगा लाल सिंह वचालक इंद्रजीत के बच्चों को देखें जाने की पुष्टि की| उन्होंने बताया कि बच्चे एक ई-रिक्शा से आये थे और लाल दरबाजे के निकट उतर गये| जब उनसे जानकारी की तो बच्चो नें बताया किउनकी माँ कोल्ड में काम करती है उन्ही से मिलनें जा रहें हैं| फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के सहारे बच्चों तक पंहुचने का प्रयास कर रही है| थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह नें बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी| बच्चो की तलाश की जा रही है|