जेएनआई की खबर पर लगी मोहर, भाजपा नें मोनिका को दिया अपना समर्थन

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को जिले की राजनीति का बड़ा दिन था| जब भाजपा नें पूर्व मंत्री की पुत्री को समर्थन दे दिया| जिससे अब मोनिका की जीत को पंख लगें है| अब सपा प्रत्याशी सुबोध यादव और भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोनिका यादव के बीच सीधा मुकाबला होगा|
शुक्रवार को आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता और सांसद मुकेश राजपूत की मौजूदगी में मोनिका यादव को जिलाध्यक्ष नें अपना लिखित समर्थन सौपा| रुपेश गुप्ता नें कहा कि प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श होनें के बाद मोनिका को समर्थन पार्टी ने दिया है| पार्टी सभी विकल्पों पर विचार कर चुकी है| सांसद मुकेश राजपूत नें कहा कि पार्टी हर कीमत पर जीत हासिल करेगी| उसका लक्ष्य भी यही है| भाजपा जीते और सपा हारे| मोनिका यादव नें सपा से इस्तीफा दे दिया है|  मोनिका यादव नें कहा कि उन्होंने पार्टी से समर्थन माँगा था तो भाजपा नें उन्हें समर्थन दिया| उन्होंने साफ किया की वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा से समर्थित हुई है| उनका सपा से अब कोई लेनादेना नही है|
भाजपा के समर्थन देनें से मोनिका हुई मजबूत
भाजपा के समर्थित प्रत्याशी होनें से मोनिका यादव को दोहरा लाभ मिलेगा| एक दो चार वोट भाजपा के उनके खाते में जायेगे| ऊपर से सत्ता का लाभ भी उन्हें पर्दे के पीछे से मिलेगा|
विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सत्यपाल सिंह, भूदेव राजपूत, प्रांशु दत्त द्विवेदी, संजीब गुप्ता, राहुल राजपूत, राजकुमार वर्मा आदि रहे|