भाजपा विधायक आवास के बाहर फायरिंग करनें में आठ के खिलाफ एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा विधायक के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनें में मामले में पुलिस नें पांच नाम जद और 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनबी रोड़ विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी थी| जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी| कर्नलगंज चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह नें कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि अम्बेडकर तिराहे से गम देवी मन्दिर की तरफ 400 मीटर दूर पर कुछ लोग एकत्रित थे| आस-पास के लोगों नें बताया कि कार सबारों में विवाद हुआ| जिसमे एक कार में सपा नेता योगेन्द्र सिंह उर्फ चन्नू यादव का पुत्र आर्यन यादव निवासी लोको रोड़ व कौशिक शुक्ला सबार थे व दूसरी कार में सोनू सोलंकी निवासी आवास विकास, सैनिक कालोनी निवासी सुनील राठौर, दीपक पुत्र सामंत सिंह निवासी जेएनबी रोड के साथ 3 अज्ञात लोग भी सबार थे| जिनमे मारपीट के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग हुई| जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गये| एक दूसरे पर जान लेवा फायरिंग की गयी|
मामले में पुलिस ने 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506, 427 व 7 क्रिमिनल ला एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच दारोगा सुनील कुमार को दी गयी है| पुलिस नें मुकदमें में नामजद कुछ को हिरासत में भी लिया है|
भाजपा नेता ने भी दी तहरीर
भाजपा नेता विमल कटियार नें भी कोतवाली में तहरीर दी| जिसमे भाजपा नेता नें फायरिंग के दौरान उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त करनें की शिकायत की है| भाजपा नेता नें कहा कि उनकी गाडी में गोली जानबूझ कर मारी गयी|