पूर्व सैनिक के घर से लाखों के जेबरात और नकदी साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात पूर्व सैनिक के घर से लाखों के जेबरात और नकदी साफ कर चोर चंपत हो गये| घटना की जानकारी होनें पर पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोसलपुर निवासी पूर्व सैनिक सुरेन्द्र सिंह का कुछ वर्षों पूर्व निधन हो चुका है| उनका पुत्र दीपक दिल्ली में काम करता है| बीती रात दीपक की माँ  राजवती व पत्नी राखी घर में सो रहे थे| चोरों नें उनके घर के पाँच कमरों से लाखों के जेबरात और तकरीबन 20 हजार की नकदी साफ कर दी|  देर रात लगभग 3 बजे तक पूर्व सैनिक की पत्नी राजवती सो कर उठी तो उन्हें घर में चोरी होनें की जानकारी हुई| जिससे हड़कंप मच गया| चीखने-चिल्लाने पर आस-पास के लोग मौके पर आ गये| ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुमार नें डायल 112 पर फोन किया| जिसके बाद पुलिस नें जाँच की|
दारोगा अजय कुमार नें मौके पर जाकर पड़ताल की| सुरेन्द्र सिंह के अनुसार लगभग 20 हजार की नगदी और लाखों के जेवरात चोरी होनें की बात कही| हल्का इंचार्ज अजय कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|
कम्प्यूटर सेंटर से नकदी साफ, कर्मचारियों पर आरोप
खिमसेपुर निवासी धीरज कुमार पुत्र जगन्नाथ की बेबर रोड खिमसेपुर में कम्प्यूटर सेंटर की दुकान है| उनकी दुकान से लगभग 45 हजार की नकदी साफ हो गयी| धीरज नें अपनी दुकान के कर्मियों पर ही चोरी करनें का आरोप लगाया|